मेरठ, फरवरी 3 -- मवाना। स्मार्टफोन और टैबलेट की आस में बैठे कृषक डिग्री कॉलेज के छात्रों के सब्र का बांध सोमवार को फूट पड़ा। योजना का लाभ नहीं मिलने से आक्रोशित छात्र जब प्राचार्य डॉ. मिथलेश मिश्र से मिलने पहुंचे और वहां कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो छात्र भड़क गए। छात्रों ने कॉलेज के मैदान में ही दरी बिछाकर छात्र पंचायत शुरू कर दी और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्राचार्य के आश्वासन को छात्रों ने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि अब उन्हें वादे नहीं, स्मार्टफोन चाहिए। पूर्व छात्र संघ महामंत्री अंकित अधाना के नेतृत्व में जुटे छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जनपद के अन्य सभी कॉलेजों में स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण हो चुका है, लेकिन यहां काफी समय से छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। छात्र स्मार्टफोन के नाम पर कॉलेज के च...