छात्र ने हमला कर दूसरे छात्र के नाक की तोड़ दी हड्डी
मुजफ्फर नगर, मई 15 -- बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल में दो छात्रों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें एक छात्र ने हमलाकर दूसरे छात्र के नाक की हड्डी तोड़ दी। गांव अटाली निवासी रामदेव उर्फ पिंटू ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उसका पुत्र डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। गांव नगवा का भी छात्र उसी क्लास में पढ़ता है। लंच के बाद दोनों छात्रों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिस पर दूसरे छात्र ने उसके पुत्र पर लोहे के सामान से हमलाकर उसके नाक की हड्डी तोड़ दी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। यह भी पढ़ें- इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्र पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.