सहरसा, अगस्त 18 -- सहरसा। जिला मुख्यालय स्थित पारा मेडिकल कॉलेज के छात्र मुंगेर निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को दिए फर्द बयान में सहपाठियों पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। छात्र ने बताया कि बीते 13 अगस्त को नवगछिया निवासी सत्र 2022-24 के छात्र गुलशन ठाकुर ने उसे अपने कमरे में बुलाया। कमरे में भागलपुर निवासी छात्र शशि कुमार भी मौजूद था। दोनों ने कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। छात्र के अनुसार उसने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

घटनाक्रम फर्द बयान में विक्रम ने आरोप लगाया कि शशि कुमार, गुलशन ठाकुर और सुपौल निवासी मुन्ना उर्फ प्रेम पूर्व में भी कई छात्रों के साथ मारपीट कर चुके हैं।

प्राचार्य की कार्रवाई इन घटनाओं को लेकर प्राचार्य डॉ. हरिशेखर भारती को कई बार आवेदन दिया ...