प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज की डिग्री परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को जानबूझकर फेल किए जाने का आरोप लगाते हुए एक छात्र ने राज्यपाल को खून से पत्र लिखा है। उसने राज्यपाल से उत्तर पुस्तिकाओं की फिर निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की है। डिग्री कक्षाओं में छात्र छात्राओं को बड़ी संख्या में जानबूझकर फेल किए जाने को लेकर हर ओर असंतोष दिख रहा है। पिछले दिनों शहर के एमडीपीजी कॉलेज गेट पर छात्र-छात्राओं प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी की थी। बाद में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा था। अब नारायण विधि महाविद्यालय गधियावां के एक छात्र ने मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए राज्यपाल ...