कानपुर, फरवरी 7 -- बर्रा में पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बर्रा विश्व बैंक निवासी संजय अग्रवाल प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी रेनू, दो बेटे सागर और 22 वर्षीय कार्तिकेय है। परिजन के अनुसार कार्तिकेय एक निजी अस्पताल में कैंटीन चलाता था। साथ ही वह पॉलिटेक्निक की तैयारी भी कर रहा था। शुक्रवार को पिता और बड़ा भाई ड्यूटी गए थे। वहीं, मां बाजार गई थी। इस बीच उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जब मां घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.