नोएडा, जनवरी 20 -- नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र आकाश शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। छात्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष आत्मनिर्भर भारत-मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड थीम पर उच्च शिक्षा, एमएसएमई, पर्यटन और प्रौद्योगिकी से जुड़े अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत किए। उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भी सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...