लखनऊ, जून 5 -- मोहनलालगंज। बीफार्मा प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय विकास यादव ने फांसी लगा ली। घर के अंदर फंदे पर उसका शव लटका मिला। सिसेंडी के हीरालाल खेड़ा निवासी विकास यादव (19) इंटर पास कर बी-फार्मा प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसकी मां की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। पिता विनीत यादव निजी अस्पताल में मेडिकल असिस्टेंट के पद पर कार्य करते हैं। पिता अस्पताल में रात्रि ड्यूटी पर थे, जबकि विकास घर में अकेले था। शुक्रवार सुबह साढे आठ बजे किरायेदार ने विकास को उसके कमरे में छत में लगे पंखे से गमछे के सहारे लटका देखा। परिजनों ने लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी बहन ननिहाल में रहती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज...