शामली, जुलाई 18 -- कैराना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक छात्र ने स्वयं की बनाई हुई तस्वीर भेंट की। कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील निवासी छात्र शिवम गोयल शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनसभा में मिला। जहां शिवम ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से तैयार किया गया उनकी तस्वीर भेंट की। चित्र देखकर मुख्यमंत्री ने छात्र की प्रतिभा की सराहना की और शाबाशी दी। शिवम गोयल ने बताया कि उसने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बी.कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है। पढ़ाई के साथ-साथ वह चित्रकला में भी विशेष रुचि रखता है। यह भी पढ़ें- Shamli News: भीषण गर्मी में पालिका का टैंकर बना सहारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...