गोंडा, मई 14 -- मेहनौन, संवाददाता। नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में बढ़ते आक्रोश के बीच गुरुवार को इटियाथोक क्षेत्र में उस समय माहौल गर्म हो गया, जब छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जाने से पहले ही पुलिस ने बहलोलपुर चौराहे से उनके आवास पर वापस भेज दिया। बुधवार देर रात से ही पुलिस की निगरानी में रखे गए शिवम पाण्डेय ने गुरुवार सुबह समर्थकों के साथ अपने घर को ही आंदोलन का केंद्र बना दिया। गुरुवार की सुबह से ही आवास पर छात्रों और युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में एनएसयूआई ने झाल मुड़ी बेचकर जताया विरोध हाथों में तख्तियां और नारों के बीच छात्रों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नीट परीक्षा में पेपर लीक को दे...