मुंगेर, अप्रैल 19 -- तारापुर,निज संवाददाता। आरएस महाविद्यालय में सेमेस्टर-5 की परीक्षा के दौरान बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर शनिवार को छात्रों का आक्रोश भड़क उठा। भीषण गर्मी के बीच परीक्षा दे रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि कक्षाओं में पंखा बंद पड़ा है और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध के दौरान स्थिति तब गंभीर हो गई जब छात्र नेता सूरज ने आक्रोश में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। हालांकि मौके पर मौजूद छात्रों और अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें शांत कराया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। यह भी पढ़ें- जेजे कॉलेज और महिला कॉलेज की बदहाली में जल्द सुधार हो: अभाविप घटना के बाद परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया और छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.