छात्र नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर जताया विरोध
चाईबासा, अप्रैल 29 -- चाईबासा, संवाददाता। कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट बैठक में टाटा कॉलेज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह द्वारा छात्र नेताओं के ऊपर गंभीर आरोप लगाना एवं घूसखोरी एवं क्रिमिनल जैसे शब्दों का प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, असंवैधानिक है। यह कृत्य न केवल छात्र समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि एक जिम्मेदार शैक्षणिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा मर्यादा एवं आचरण के उल्लंघन को भी दर्शाता है। विद्यार्थियों ने कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि डॉ.अमर सिंह निराधार एवं अपमानजनक आरोपों को तुरंत वापस ले। यदि उपर्युक्त मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया, तो छात्र समुदाय बाध्य होकर संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज करेगा तथा आवश्यक होने पर कानूनी कार्यवाही एवं लोकतांत्रिक आंदोलन का मार्ग अपनाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.