फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देश के बाद जिले के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र नए कोर्स के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग ने फरीदाबाद को स्नातक में कोई नया कोर्स अलॉट नहीं किया, लेकिन पलवल और नूंह के कॉलेजों को नए कोर्स अलॉट किए गए हैं। वहां दाखिला लेने वाले छात्र नए कोर्स के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस बार पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय को एमए संस्कृत नए कोर्स में शुरू करने अनुमति दी है। इस कोर्स के लिए 40 सीट आरक्षित की गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पलवल स्थित राजकीय महाविद्यालय में छात्र फिजिकल एजुकेशन जारी किया गया है। छात्र इसमें दाखिला ले सकेंगे। यह नए कोर्स के रूप में शुरू किया गया है। ...