कोडरमा, अप्रैल 23 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय डुमरडीहा में जल पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत गुरुवार को जल संरक्षण विषय पर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जल संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा जल के महत्व एवं प्रदूषण नियंत्रण की आवश्यकता को समझाना था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री माननीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प पर प्रकाश डालते हुए 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', जल संरक्षण, ऊर्जा बचत तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में जल एवं बिजली के संरक्षण के व्यावहारिक उपाय अपनाने के लिए प्रेर...