मुंगेर, मार्च 23 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले छात्र दरबार के लिये आवेदन की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। विश्वविद्यालय ने 25 मार्च को प्रस्तावित छात्र दरबार के लिये 18 मार्च से 22 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किये थे, जिसकी अंतिम तिथि रविवार को समाप्त हो गई। 25 मार्च को होगी शिकायतों की सुनवाई अब आगामी 25 मार्च को आयोजित छात्र दरबार में कुलपति स्वयं विद्यार्थियों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी विश्वविद्यालय प्रशासन भी मौजूद रहेंगे, ताकि छात्रों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। छात्र दरबार को विश्वविद्यालय प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों की समस्याओं का सीधा समाधान संभव हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...