मधुबनी, जनवरी 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता । रामनगर स्थित डा.भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय परिसर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आनंद शर्मा सहित उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तथा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भावपूर्ण स्वागत गान प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि छात्र जीवन किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और स्वर्णिम समय होता है। इस दौरान की गई मेहनत ही भविष्य की दिशा तय करती है। उन्होंने छात्रों से पूरी लगन, निष्ठा और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छा...