छपरा, जून 30 -- सोनपुर में छात्र सम्मेलन में छात्रों को राष्ट्रभक्ति व छात्र हितैषी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक सोनपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर सोनपुर के हरिहर नाथ मंदिर परिसर स्थित सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया ।

छात्र सम्मेलन का उद्देश्य मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र जीवन में राष्ट्रभक्ति सबसे बड़ा संस्कार है। जिस युवा के मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना होती है, वही समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने छात्रों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित छात्र हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति यो...