बगहा, मार्च 16 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव आयुष तिवारी के नेतृत्व में छात्रों ने सोमवार को एमजेके कॉलेज के प्राचार्य डॉ एनके बैठा को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्रों का जल्द से जल्द इ कार्ड बनाया जाए। स्नातक सत्र 2024-2028 के नामांकन के समय में जो अधिक शुल्क लिया गया है उसको वापस किया जाए। वहीं तिवारी में आरोप लगते हुए कहा कि लाखों रुपए के लगत से महाविधालय में पानी टंकी बना हैं लेकिन सुचारू रूप से पानी टंकी चालू नहीं है जिसे छात्राओं को पेयजल की सुविधा महावद्यिालय में हो रही है। लोग अगर इन सभी समस्याओं का जल्द निदान नहीं हुआ तो छात्र चरनबद्ध आंदोलन करेंगे। मौके पर छोटन दुबे, राहुल कुमार, विजय कुमार इत्यादि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...