उन्नाव, मार्च 1 -- शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसआई और मेडिकल की तैयारी कर रहे दो युवाओं की मौत हो गई थी। तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी थी। स्कूटी सवार जख्मी छात्र व छात्रा को जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जाजमऊ पुलिस चौकी के पास की है। जिसमें सड़क हादसे में कानपुर के काकादेव निवासी ज्ञान सिंह सोनकर (28) और हरदोई की मूल निवासी, वर्तमान में बर्रा कानपुर की रहने वाली भूमिका सिंह (27) जख्मी हो गए थे। ज्ञान सिंह लखनऊ में एसआई और बैंकिंग की तैयारी कर रहा था, जबकि भूमिका वहीं मेडिकल की कोचिंग कर रही थी। शनिवार दोपहर दोनों स्कूटी से कानपुर ...