पलामू, जुलाई 23 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पलामू यूनिट ने नीट की परीक्षा और सीबीएसई की मार्किंग में कथित गड़बड़ियों तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। मेदिनीनगर के छहमुहान पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि अपने अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है। सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में झामुमो छात्र मोर्चा का प्रदर्शन जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी के संचालन में आयो...