मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल रहकडा में होली महोत्सव धूमधाम से सीनियर और जूनियर, दोनों विंग के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर भाईचारे और सौहार्द से त्यौहार का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की विशेष प्रार्थना सभा से हुआ, जहां शिक्षकों ने विद्यार्थियों को होली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। जूनियर विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने होली के प्रसिद्ध गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया, वहीं सीनियर विंग के छात्रों ने नाटक के माध्यम से आपसी प्रेम और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने कहा कि होली केवल रंगों का खेल नहीं है, बल्कि यह हमारे भीतर के भेदभाव को मिटाकर आपसी प्रेम...