रुडकी, मार्च 7 -- केएल डीएवी पीजी कॉलेज में शनिवार को एनसीसी, एनएसएस और अन्य छात्र-छात्राओं की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से छात्रों ने स्वच्छता का संदेश देकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। साथ ही सड़कों पर झाडू लगाकर साफ सफाई की। रैली का शुभारंभ कर प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों में युवाओं की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर गणेश वाटिका और मकतूलपुरी चौक आदि समेत विभिन्न मार्गों से होकर वापस महाविद्यालय पर संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की...