सोनभद्र, अप्रैल 8 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में छात्रों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सीआईएसएफ अग्नि शमन विभाग की तरफ से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक फायर परमजीत सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल केसी बेहरा एवं डीसीपीओ भूप सिंह ने विद्यार्थियों को आग से बचाव और नियंत्रण के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। फायर एक्सटिंग्यूशर के उपयोग में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने स्वयं फायर एक्सटिंग्यूशर से आग बुझाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उपनिरीक्षक परमजीत सिंह ने आग के चार प्रकार-ए, बी, सी और डी के बार...