प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के अझारा स्थित पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में गुरुवार को इंटर के छात्र-छात्राओं की विदाई के मौके पर कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भरा। कार्यक्रम में स्वागत गीत, भाषण, नाटक, नृत्य के साथ फिल्मी गीतों की धुन पर हास्य नृत्य, ग्रुप डांस आदि प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के संस्थापक सेवानिवृत्त आईएएस रमेशचन्द्र मिश्र, एचआर हेड गौरव मिश्र, शैक्षणिक नियंत्रक रीमा मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। प्रबन्धक सुनीता मिश्रा, प्रकाशचन्द्र मिश्र ने छात्र पीयूष मिश्र व रिद्धी त्रिपाठी को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन करने पर मिस्टर व मिस फेयरवेल का पुरस्कार दिया गया। संयोजन हिमांशु शुक्ला, अनीता द्विवेदी व म...