बलरामपुर, जुलाई 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना से की। विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी, प्रधानाचार्या कुमारी रागिनी, उपप्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय व शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु ही जीवन का सच्चा पथ प्रदर्शक होता है, जो शिष्य को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने महर्षि वेदव्यास के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए गुरुजनों के सम्मान का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा पर नव ज्योति विद्या...