छात्र-छात्राओं ने वृद्धाश्रम में मनाया मदर्स-डे
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- प्रतापगढ़। टेउंगा संस्कार ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को महुली स्थित वृद्धाश्रम में मातृ शक्तियों के साथ मदर्स-डे मनाया। सामूहिक रूप से केक काटकर मुंह मीठा कराया और उपहार भेंट किए। मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सौम्या, अक्षत, पूर्वी, शैलवी, रितिका, श्रेय संस्कार, अभिनव ने मंगलाचरण शिव वंदना नमो नमः शिवाय की प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल ने आश्रम संचालक अंबिका प्रसाद को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संयोजन गुंजन सिन्हा और शुभी अली ने किया। संचालन अविनाश सिंह, सर्वेश सिंह ने किया। इस दौरान मनप्रीत कौर, लक्ष्मी देवी, दीनानाथ शर्मा, जीत लाल पटेल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आरवीएस अकादमी में मातृत्व के सम्मान में मदर्स डे समारोह का आयोजन यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर बच्चों दी मनमोहक प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.