सिद्धार्थ, मार्च 12 -- शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन बुधवार को छात्र-छात्राओं ने व्यायाम व साफसफाई कार्य के साथ कस्बा में नशा मुक्ति रैली निकाल और नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने कस्बा के शहीद बुधई स्मारक पर पहुंचकर देश के वीर सपूतों को याद कर नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा ली। ग्रुप लीडर अमृता, उप लीडर जानवी सिंह, रीना प्रजापति, ज्ञानमती, शिवांगी, चंद्र कुमार, महेश प्रजापति सहित अनेक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एके सिंह एवं डॉ. राम किशोर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.