जहानाबाद, मार्च 31 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जहानाबाद के वेंकटेश्वर नगर स्थित पीपीएम स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025 -26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान प्रधानाचार्य और शिक्षकों की उपस्थिति में छात्रों की रिपोर्ट कार्ड उनके माता-पिता की उपस्थिति में सौंपा गया। इस वर्ष विद्यालय का कुल परिणाम 99 प्रतिशत रहा। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल में पैरंट टीचर मीटिंग का भी आयोजन किया गया अभिभावकों ने स्कूल की शिक्षण पद्धति और अनुशासन की सराहना की। इस मौके पर स्कूल की निदेशिका डॉक्टर इंदु कश्यप ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत शिक्षकों तथा माता-पिता के मार्गदर्शन का फल है। हमारा लक्ष्य केवल क...