रामपुर, दिसम्बर 31 -- आनंद कॉन्वेंट स्कूल में संकल्प पूर्व शिक्षकगण एवं छात्र-छात्रा मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के संस्थापक परमानंद प्रकाश सक्सेना , प्रबंधक पीयूष प्रकाश सक्सेना ,आशीष यादव तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा सक्सेना ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गान तथा समूह गान प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक पीयूष प्रकाश सक्सेना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आनंद कॉन्वेंट स्कूल का लक्ष्य भारतीय मूल्यों से संस्कारित, वैश्विक ज्ञान से समृद्ध तथा 21वीं सदी के कौशलों से युक्त ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करना, जिनमें सशक्त राष्ट्रीय चरित्र हो। विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा सक्सेना ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। का...