गाजीपुर, जनवरी 24 -- गाजीपुर। शाह फैज पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और बसंत पंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अदहमी और निदेशिका डॉ. मीना अदहमी ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। निदेशक ने छात्र-छात्राओं को नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। निदेशिका ने नेताजी के कार्यों पर प्रकाश डाला और बसंत पंचमी के महत्व से छात्रों को अवगत कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए संकल्प दिलाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नेताजी के कार्यों और बसंत पंचमी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अदहमी, निदेशिका डॉ. मीना अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दु...