मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरनगर यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में डॉ. शिवराज सिंह इंटर कॉलेज, रामपुरी के विद्यालयों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।डा. शिवराज सिंह इंटर कॉलेज रामपुरी में हाई स्कूल का रिजल्ट 94.90% व इंटर का 96.12% रहा। हाई स्कूल में उदय शंकर गोयल व शगुन सैनी ने संयुक्त रूप से प्रथम, जबकि इंटर में वंशिका पुत्री अजय गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री दीवान सिंह इंटर कॉलेज, तितावी में इंटर में अंशु 82.4% और हाई स्कूल में वर्षा 89.5% अव्वल रहीं। वहीं, पीटी उषा इंटर कॉलेज तितावी का परिणाम सर्वाधिक रहा, जहां इंटर में रिया (विज्ञान वर्ग) व अंशिका (मानविकी वर्ग) तथा हाई स्कूल में अर्पिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- राजपूताना रेजीमेंट...