आगरा, अगस्त 14 -- आदर्श नगर पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी द्वारा गुरुवार को हर घर तिरंगा के तहत यात्रा निकाली गयी। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभासदों और गणमान्य लोगों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम के निर्देशन में यह आयोजन हुआ। तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राएं भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा का कस्बे में कई जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह पुलिस बल के साथ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...