गया, दिसम्बर 23 -- बोधगया के प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को किसान दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर किसानों के प्रति अपनी संवेदनशील सोच और रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षु दिवाकर कुमार ने किसान दिवस के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से किसानों के श्रम, संघर्ष और योगदान के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का आह्वान किया। वहीं प्रशिक्षु नीतीश कुमार ने कृषि व्यवस्था, किसानों की वर्तमान चुनौतियों और संभावित समाधानों पर सारगर्भित विचार रखे, जिससे छात्रों में जागरूकता बढ़ी। प्रतियोगिता ...