रामपुर, अप्रैल 9 -- समोदिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुस्तम नगर में गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्रा ने छात्रों को संचारी रोगों से बचाव की शपथ दिलाई। यहां स्वार के सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव कुमार चंदेल, सुनीता रानी मौर्य, अंजली मौर्य, पूजा टैगोर, प्रकाश बाबू, अनिल कुमार, संजय सिंह, विजेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर मौर्य और नरोत्तम सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...