देहरादून, जनवरी 12 -- श्री गुरु राम राय पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। "ज़िंदगी को हाँ और नशे को ना" विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह ने किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अनीता मनोरी ध्यानी ने स्वागत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संदीप नेगी और सुमंगल सिंह ने निभाई। जिया रावत (बीए तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम, ममता (बीएससी तृतीय) ने द्वितीय और आयुषी रावत (बीए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार, एपी सिंह, हरीश जोशी, गिरीश भट्ट, गोविंद सिंह रावत, सुखविंदर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...