औरैया, फरवरी 27 -- अजीतमल, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा भीखेपुर स्थित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय और शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री विपिन तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सदर विधायक ने कहा कि सरकार सरकारी विद्यालयों की स्थिति सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन होता है तथा उनकी प्रतिभा निखरती है। शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री विपिन तिवारी ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.