आगरा, अप्रैल 6 -- पश्चिमपुरी स्थित बोस्टन पब्लिक स्कूल में सोमवार से नवीन सत्र का आरंभ हुआ। पहले दिन विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विद्यालय में विशेष सभा का आयोजन हुआ। शिक्षकों ने प्रार्थना और अन्य गतिविधियां संपन्न कराईं। इसके बाद विद्यालय परिसर में पूजा और हवन का आयोजन किया गया। इसमें निदेशक पृथ्वीराज सिंह चाहर सहित शिक्षकों और कर्मचारियों ने विधिपूर्वक हवन किया। प्रसाद का वितरण भी किया गया। विद्यालय प्रमुख राजरानी ने सभी को नवीन सत्र की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य अमन सचदेवा ने विद्यार्थियों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.