विकासनगर, दिसम्बर 15 -- विकासनगर, संवाददाता। द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को वार्षिक खेल दिवस आयोजित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान छात्र-छात्राओं ने मैदान में दमखम दिखाया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक दक्षता, टीम भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद प्रत्येक हाउस ने मार्च पास्ट किया। खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। सबसे पहले सीनियर बालक व बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ आयोजित की गई। जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मेंढक दौड़, चम्मच दौड़, बोरी दौड़, तीन टांग दौड़ एवं कोन बैलेंस दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया। प्राथमिक वर्ग के नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्शल आर्ट्स, योग, एक्रोबेटिक्स का...