वाराणसी, जुलाई 31 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बरेका स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' राष्ट्रीय एकता पर्व-2026 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन आठ केंद्रीय विद्यालयों के 210 छात्र-छात्राओं ने थीम पर कर्नाटक की कला, संस्कृति, पहनावा और खानपान की झलक दिखाई। मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के सहायक आयुक्त वीके सोलंकी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और कर्नाटक समूह नृत्य की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि ने कहा कि 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, भावनात्मक समरसता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना को सुदृढ़ करता है। यह भी पढ़ें- क ककककककककककककककककककककककककककककककककककककककक ककककककककककककक...