मुजफ्फर नगर, मई 20 -- मुजफ्फरनगर। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय कला मंच मेरठ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला के चौथे दिन भीड़ जुटी रही। श्री राम कॉलेज के ललित कला विभाग में युवा छात्र-छात्राओं ने जलरंग चित्रकला, ऑप्टिकल इल्यूजन तथा टाई-एंड-डाई जैसी विविध और जटिल कलात्मक विधाओं के माध्यम से अपनी अनूठी रचनात्मक अभिव्यक्तियों को कैनवास पर उतारा। इस विशेष तकनीकी सत्र में मुख्य प्रशिक्षक मयंक सैनी एवं रजनीकांत के साथ बतौर अतिथि विशेषज्ञ पहुंचे मोहम्मद खालिद ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को चित्रकला एवं विभिन्न आधुनिक कला तकनीकों की बारीकियों से रूबरू कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को कला के व्यावहारिक, तकनीकी एवं सृजनात्मक पक्षों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे प्रतिभागियों को...