उन्नाव, मार्च 23 -- मोहान। आरके मॉन्टेसरी में सोमवार को चार दिवसीय शैक्षिक महोत्सव प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भगवान श्रीराम, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं नौ देवियों की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री प्रेम शाक्य ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं में श्रेया यादव, वंश रावत, आर्य विक्रम, जैद, मोहम्मद अरहम ,और नैना सिंह को प्रमाण पत्र व साइकिल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक विनोद मौर्य ,रिमझिम, मनीषा , रजनी, राजेश आदि शिक्षक मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...