बागपत, जनवरी 25 -- खट्टा प्रहलादपुर गांव के सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। खट्टा प्रहलादपुर गांव में सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी डा. सतेन्द्र कुमार ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मत का प्रयोग सभी को करना चाहिए। मतदान करना हमारा अधिकार है, इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जो नये वोटर है और पहली बार मतदान करेंगे, वे मतदान पर्व पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सोच समझकर अपने मत का प्रयोग करें। इस मौके पर कमलकांत कौशिक, अतुलदेव शर्मा, योगेन्द्र, जितेन्द्र और आशुतोष आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.