रामपुर, फरवरी 17 -- टांडा। महाराजा पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरकथल में महाविद्यालय परिसर में रोड सेप्टी क्लब द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र /छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कालेज प्राचार्य डाक्टर रियासत अली ने कहा कि सड़क पर चलना, बिना हेलमेट के, जान को जोखिम में डालना है। इस अवसर पर स्वाति सिहं, महिमा चौहान, चौहान, अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी हरिओम और धनश्याम सिहं द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...