अंबेडकर नगर, मई 14 -- जलालपुर, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक विद्यालय में नारी सशक्तीकरण मिशन के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीओ अनूप कुमार सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर संचालित किए जा रहे हैं। किसी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थित में हेल्पलाइन नम्बरों पर सम्पर्क कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने साइबर अपराधों के प्रति छात्रों को सचेत करते हुए कहा कि साइबर ठगी आज के समय में एक गंभीर अप...