छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के बारे में बताया
पिथौरागढ़, अगस्त 20 -- संतोष, बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में देवभूमि उद्यमिता योजना का एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के प्रोजेक्ट ऑफिसर जयेंद्र विक्रम ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में रोजगार की चुनौतियों और उद्यमिता के क्षेत्र में स्टार्टअप्स से जुड़ी संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य प्रो.बीएम पाण्डेय ने रोजगार सृजन के बारे में बताया। इस दौरान डॉ.लीलाधर मिश्र,डॉ.मुकेश लाल शाह सहित अन्य प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.