धनबाद, अगस्त 21 -- महुदा प्रतिनिधि। रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुंजी में शुक्रवार को छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: संत थॉमस डिलिजेंस स्कूल में साइबर जागरूकताकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में उपस्थित रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय के संस्थापक जलेश्वर महतो ने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों का इंटरनेट और मोबाइल से जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है। वहीं पुलिस इंस्...