पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के विशेष शिविर के अंतर्गत साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का प्रभावी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुनगढ़ी कोतवाली की उप निरीक्षक भाविका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, ओटीपी फ्रॉड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर इन अपराधों से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल लेन-देन करते समय सतर्क रहने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने की महत्वपूर्ण सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.