चित्रकूट, अक्टूबर 3 -- चित्रकूट। जिले के शिक्षण संस्थाना में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति के साथ ही शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। सीडीओ डीपी पाल, समाज कल्याण अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को छात्रवत्ति से संबंधित पत्रक प्रदान किए। पूर्वदशम छात्रवृत्ति के तहत 773 छात्र-छात्राओं को 17.39 लाख रुपये, अनुसूचित जाति में 173 को 2.39 लाख, सामान्य वर्ग के 141 को 4.20 लाख, अल्पसंख्यक वर्ग के 29 छात्र-छात्राओं को 87 हजार की धनराशि वितरित की गई। पूर्वदशम में 1116 छात्र-छात्राओं को 24.85 लाख रुपये, दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में अन्य पिछड़ा वर्ग के 616 को 19.84 लाख, अनुसूचित जाति के 184 को 2.16 लाख, सामान्य वर...