अंबेडकर नगर, जनवरी 27 -- अम्बेडकरनगर। मां तिलेसरा देवी पीजी कॉलेज भसड़ा में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संरक्षक आरपी प्रजापति रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रा गरिमा एवं जूही ने सरस्वती वंदना तो अनामिका, अन्तिमा एवं गरिमा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की राह को सुगम बनाती है। छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, मुख्य नियंता डॉ. सुशील कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार, अभिषेक पांडेय एवं डॉ. शिवानी श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.