रुडकी, फरवरी 28 -- रुड़की। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-एक में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह और वैज्ञानिक चेतना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान का सामान्य जीवन में महत्व बताया। शनिवार को आयोजित विज्ञान दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य चंद्र शेखर बिष्ट ने की।। कार्यक्रम के संयोजक टीजीटी विज्ञान सुधांशु वर्मा रहे। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, प्रयोगधर्मिता तथा नवाचार की भावना विकसित करने का आह्वान किया। कहा कि विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक तार्किक पद्धति है जो अंधविश्वास को समाप्त कर प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...