लोहरदगा, दिसम्बर 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के कुडू प्रखण्ड के टीको स्थित अविराम बीएड कालेज में एनडीआरएफ नौवीं बटालियन, पटना की टीम द्वारा सोमवार को लाइफ सेविंग स्किल के बारे छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। जागरूक किया गया। एनडीआरएफ द्वारा सड़क दुर्घटना के उपरांत बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी दी गयी। किसी को हार्ट अटैक आने के बाद कैसे सीपीआर दी जाय यह बताया गया। लोहरदगा जिला वज्रपात संभावित क्षेत्र है, इसे लेकर वज्रपात के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे बताया गया। जागरूकता में सर्पदंश से बचाव की जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त बाढ़, नौकायन आदि की भी जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गयी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...